जमशेदपुर : पिछले अप्रैल माह की 20-30 तारीख को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार के मामले में अदालत ने मामले के आरोपी हरीश सिंह समेत पांच अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. याचिका पर एडीजे-4 की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के पश्चात अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केस डायरी नहीं प्रस्तुत करने पर हरीश सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगी थी. इस कारण जमशेदपुर पुलिस का काफी किरकिरी हुई थी. वहीं वेश बदलने में माहिर हरीश सिंह को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है. हरीश सिंह चर्चित उपेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






