
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 7 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में भाजपा द्वारा मानव सेवा हेतु 7 दिनों का रक्तदान शिविर आयोजन चल रहा है. इसी कड़ी में जमशेदपुर किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बता दें, कि पार्टी के प्रत्येक प्रकोष्ट द्वारा लगातार इस शिविर का आयोजन चल रहा है. छठे दिन जिला किसान मोर्चा द्वारा इसका आयोजन किया गया. वैसे 100 यूनिट एकत्र करने का लक्ष्य इसमे तय किया गया था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और लगभग 200 यूनिट रक्त यहां एकत्रित किया गया. वहीं रक्तदाताओं को यहां सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.




