
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद हरपाल सिंह थापर की संदिग्ध स्थिति में जेल में मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर घटना की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और कहा है कि किस परिस्थिति में मौत हुई ये सब जेल प्रसासन द्वारा छुपाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बताया है कि पहले से उनका तबीयत ठीक थी, मगर अचानक मौत हो जाना परिजनों की समझ से परे है, जिसकी जांच का मांग परिजनों ने की है. हरपाल सिंह थापर के वकील के माध्यम से परिजनों को मौत की जानकारी हुई. हरपाल सिंह थापर मदर टेरेसा वेल्फेयर ट्रस्ट के संचालक थे, जो नाबालिग के साथ अश्लील हरकत के मामले में जेल में विचाराधीन थे और केस चल रहा था. बीती रात दो बजे अचानक उनकी मौत हो जाने से परिजन चकित हैं.




