
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में एक बार फिर बंद क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाया है. इस बार चोरों ने क्रॉस रोड नंबर 15 स्थित क्वार्टर नंबर 5 को निशाना बनाया है. इस मामले में रजनी सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार रजनी का पूरा परिवार 18 अगस्त को गृह प्रवेश के लिए कोलकाता में अपने रिश्तेदार के घर गए थे. 24 अगस्त को उन्हे पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर में चोरी हो गई है. हालांकि इस वक्त घर में ताला लगाकर उसे बंद कर दिया गया था. 25 अगस्त को रजनी अपने परिवार संग शहर पहुंची और चोरी का आंकलन किया. चोरों ने घर से टीवी, मोबाइल, जेवर समेत लगभग 1.20 लाख की चोरी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





