भंडरा / लोहरदगा : लोहरदगा की भंडरा थाना पुलिस ने नाबालिग को अपहरण करने के आरोप में गाड़ीखाना रांची निवासी अजहर सैयद को विशाखापट्नम से गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को मंडल कारा भेज दिया। प्रखंड क्षेत्र के एक लड़की को भगाने का आरोप उसके ऊपर था। मामले की शिकायत मिलने के साथ ही भंडरा पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि गाड़ीखाना रांची का लड़का अजहर सैयद पर लड़की भगाने का आरोप परिजनों ने लगाया था। लड़की के घरवालो के अनुसार दोनों के बिच पहले से प्यार का चक्कर चल रहा था।तीन माह पहले गांव में बैठक कर फैसला हुआ था कि लड़का लड़की अब एक दूसरे से ना कभी बात करेंगे ना ही मिलेंगे। इसके बाद लड़की की शादी भी मई माह में तय कर दिया गया था। लेकिन 12 अप्रैल को रात करीब 11 बजे एक बैग में 2 सेट कपड़ा के साथ लड़की को उक्त लड़के ने अपहरण कर अपने साथ भगा ले गया था। थाने में उक्त मामले का केस 19/2022 में दर्ज किया गया था।















