जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारा फ्लैट के 262 पर रहने वाले टाटा स्टील कर्मचारी देवदत्ता के घर में बीती रात चोरी की घटना हुई. जानकारी के अनुसार चोरों ने घर से लगभग लाखों के जेवरात, मोबाइल, गिटार, बांसुरी की चोरी कर लिये है. यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है. उल्लेखनीय है कि घटना के वक्त घर बंद था. देवदत्ता नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर थे. सुबह जब वे कंपनी से 6.30 बजे वापस आ रहे थे तो उनके पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा टूटे होने की जानकारी दी. जब वे घर पहुंचे तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं अलमीरा से जेवरात, मोबाइल, गिटार और बांसुरी गायब है. उन्होंने इसकी शिकायत थाना में की है.



