जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुरी इलाके में घर के आंगन से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सलगाझुरी निवासी 37 वर्षीय विक्की प्रसाद ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के आंगन में खड़ी बाइक चोरी कर ली. सुबह उठने के बाद जब विक्की प्रसाद ने बाइक को वहां नहीं देखा तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बाइक की तलाश कराने का आग्रह किया. चोरी हुई बाइक लाल-काले रंग की स्पेंडर बीएस-6 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05 डीएस 4163 बताया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.




