जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास साइकिल की चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है. शुक्रवार को साइकिल चोरी करने वाले युवकों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर के रहने वाले राजेश कुमार साव के 15 साल के बेटे उत्कर्ष कुमार की साइकिल चोरी कर ली. साइकिल चोरी करने की पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. उसने इसको लेकर बिष्टुपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. इस एफआइआर में कहा है कि उसने शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे जुबिली पार्क के निको पार्क के साममने अपनी साइकिल खड़ी की थी. सुबह 7.15 बजे जब वह लौटा तो पाया कि साइकिल वहां नहीं था. काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. उसने बताया कि जहां उसने खड़ा किया था, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें चोर दिख चुके है. उनको गिरफ्तार करने की मांग की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइकिल चोरों को पकड़ने की भी कोशिशें तेज कर दी गयी है. (नीचे देखिये साइकिल चोरी करने वाले की तस्वीरें)







