जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय करणडीह में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है. 15 फरवरी को देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इससे पहले 3 फरवरी को भी चोरों ने चोरी की थी. करीब 12 दिनों के अंतराल में चोरों ने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ये दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इसमें साफ तौर पर चोरी करते हुए चोर दिख रहा है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना प्रभारी बिमल किड़ो समेत अन्य अधाकिरयों का दल घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रखंड कार्यालय के बाहर स्थित झारखंड महिला सामाख्या सोसाइटी की दाल बात योजना केंद्र के ताला तोड़कर चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब 10 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान कर चले गये. बर्तनों की चोरी की जबकि चोरों ने रजिस्टर भी फाड़ दिया. रजिस्टर फाड़ने की घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिये है. इससे पहले 3 फरवरी की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. कंप्यूटर ऑपरेटर कुमारी संपा के बैग से पैसों की चोरी कर ली थी, वह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गयी है.





