
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी परिसर में घुसकर कॉपर की चोरी कर रहे जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो शहबाज को कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ा. जांच करने पर उसके पास से कुल 27 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया. शहबाज को पकड़कर बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस मामले में कंपनी के वरीय अधिकारियों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और बरामद कॉपर वायर को जब्त कर आरोपी शहबाज को जेल भेज दिया गया.





