जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार चोरी की घटना घट रही है और पुलिस मौन है. प्रतिदिन प्रत्येक थाना क्षेत्र में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओल्ड बारिडीह का है. जहां अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है. वही k2/6 फ्लैट के रहने वाले एसपी सिंह के घर के दरवाजा का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल उड़ा लिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
हालांकि जब सुबह परिवार के लोग उठे तो देखेंगी बाइक नहीं है. वही आसपास के क्षेत्र में बाइक की खोज की लेकिन नहीं मिला. हालांकि इसकी सूचना थाना को दे दी गई है. वैसे जमशेदपुर में चोरी की वारदात आम हो गई है. लोग दहशत में है और पुलिस हवा में तीर चला रही है.




