
मुसबानी: मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के डूंगरीडीह गांव में घाटशिला की समाजसेवी सह चिकित्सक डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन के निर्देश पर झारखंड आंदोलकारी जगदीश मुर्मू और लाल हेंब्रम ने ग्रामीणों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क और साबुन का वितरण किया. अवसर पर आंदोलनकारी जगदीश मुर्मु ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी बिमारी की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर इससे बचने की आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा पारित गाइडलाइन को पालन करने के लिए आग्रह किया. कहा कि कोई भी ग्रामीण बगैर मास्क पहने घर से बाहर ना निकले, अनावश्यक बाहर ना निकले, सामाजिक दूरी बनाये रखे और समय समय पर हाथ साबुन या सेनिटाइजर से धोयें, कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी वैक्सीन लेकर खुद को सुरक्षित करे और समाज को सुरक्षित रखने में प्रशासन की सहयोग करे. मौके पर पोरमा बानरा, संजय हेंब्रम, विलियम पूर्ति, राऊत देवगम, विजय बानरा समेत अन्य उपस्थित थे.



