
जमशेदपुर : जिले के दो स्कूलों में बहुत दिनों बाद गुरुवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है. इस बार लोगो को कोवैक्सीन दिया जा रहा है. शहरी इलाके के दो स्कूल नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर और हिलटॉप स्कूल टेल्को में टीका दिया जा रहा है. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में तीन जून को टीकाकरण जमशेदपुर स्टील सिटी रोटरी क्लब द्वारा किया जा रहा है. वैसे स्लॉट खुलने के महज एक मिनट से कम समय में सभी बुक हो गए. हिलटॉप स्कूल टेल्को में चार और पांच जून को भी टीका दिया जाएगा. नरभेराम हंसराज स्कूल के लिए पांच जून का भी स्लॉट खुला और वह 70 सेकेंड में ही बुक हो गया. परसुडीह के संत रोबर्ट स्कूल में तीन, चार और पांच जून को रोजाना 200 लोगों को टीका दिया जाएगा. उसकी भी बुकिंग 40 से 70 मिनट के अंदर हो गयी. निकिता मेहता, वाईस प्रेसिडेंट रोटरी क्लब जमशेदपुर स्टील सिटी ने कहा की वैक्सीन लेने वालों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है, सभी लीगो का पहले कोरोना जाँच किया जा रहा है, और टोकन नंबर के हिसाब से उन्हें बुला कर वैक्सीन दिया जा रहा है. आज कई ग्रामीण इलाके जैसे चाकुलिया, घाटशिला और बहरागोड़ा ब्लॉक में भी 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है.



