जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के पत्ता मार्केट के पास पार्किंग में बाइक चोरी के शक पर लोगों ने युवक को पकड़कर पीट दिया. युवक पार्किंग के पास था और वहां एक गाड़ी खोलने की कोशिश कर रहा था. तभी लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता रहा था.(नीचे भी पढ़े)
आना कानी कर रहा था. तभी लोगों ने उसे पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बात की जांच की जा रही है कि युवक कौन है. कहां रहता है और पार्किंग में किस इरादे से घुसा था.



