
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था टाइगर क्लब की ओर से गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में बने शहीद बेदी पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान संस्था के बुलावे पर भाजपा नेता अभय सिंह भी पहुंचे और शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान भाजपा नेता ने पुलवामा के शहीदों की शहादत को याद करते हुए बताया कि भारत वीरों की भूमि रही है. उन्होंने पुलवामा हमले को कायराना हरकत बताया. उन्होंने देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बताया. वहीं टाईगर क्लब के सदस्यों ने पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए शहीद के परिजनों को तन- मन और धन से सहयोग करने की बात कही. साथ ही उन्होंने शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ न जाने देने का भरोसा दिलाया.





