जमशेदपुर: 19 अप्रैल से 11 दिवसीय कंज्यूमर एक्सपो जमशेदपुर समर ट्रेड फेयर 2025 का आगाज बिष्टुपुर गोपाल मैदान में शुरू होगा.इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आयोजकों ने विस्तृत जानकारी दी. बताया गया कि लंबे अंतराल के बाद इस तरह का कार्यक्रम शहर में फिर से आयोजित होने जा रहा है. एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ स्थानीय 250 स्टॉल लगेंगे.मुख्य आयोजकों में संतोष गुप्ता, प्रमोद भाई, मनोज सिंह, श्रीकांत सिंह एवं कायजन एसोसिएट्स के मुख्य संचालक आमोद मिश्रा ने बताया कि मेला में छोटे बड़े हर प्रकार के उद्यमी को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है. हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए उनके आवश्यकता की वस्तुएं किफायती एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना मेले की आकर्षण होगी.(नीचे भी पढ़े)
छोटे बच्चों के लिए झूला,महिला पुरुष सामग्री,खाद्य पदार्थ, रियल एस्टेट, लाइफ स्टाइल, एजुकेशन,फर्नीचर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट सामग्री इत्यादि हर प्रकार के स्टॉल यहां उपलब्ध होंगे. गर्मी को देखते हुए प्रतिदिन 3 बजे से रात 9.30 तक मेला का संचालन होगा. मेला में स्टॉल बुकिंग के लिए 7004041958 पर संपर्क किया जा सकता है.इस मौके पर मुख्य रूप से अतिथियों के अलावा विशिष्ट लोगों में समाजसेवी बीबी सिंह, स्वदेशी केंद्र के संचालक अशोक, आकाश यादव, महबूब, कैफ़ी, सत्या प्रामाणिक, दीपशिखा, रिशु सिंह आदि उपस्थित थे.




