
जमशेदपुर : यूथ इंटक की ओर से ठेका मजदूरों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगा. स्वामी विवेकानंद जयंती पर यूथ इंटक की ओर से युवा दिवस मनाया गया. बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय मौजूद थे. यहां यह तय किया गया कि वे लोग सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान असंगठित मजदूरों को सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक करेंगे और बताएंगे कि कैसे सड़क में सुरक्षा का ख्याल रखने की जरूरत है. इस मौके पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, आशुतोष सिंह, डीएन पांडेय, अरुण त्रिपाठी, रामशंकर पांडेय, अवधेश सिंह, नीलेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.







