
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित सोनारी के आर्मी कैंप में सोमवार को सेना के हथियार और सैन्य जवानों के सारे लाव-लश्कर की प्रदर्शनी लगायी गयी. इस दौरान स्कूली बच्चों, एनसीसी के जवानों ने हथियारों को देखा जबकि बच्चों ने देखा कि किस तरह सेना अपने पराक्रम से देश को सुरक्षित रखती है.
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सेना के जवानों के साथ समय व्यतीत किया और उनके अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही तोप को भी देखा. तोप किस तरह काम करता है और किस तरह से हथियारों का इस्तेमाल कर दुश्मनों को छक्के छुड़ाया जाता है, यह भी यहां दर्शाया गया. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आया. सेना के अधिकारियों ने काफी शालीनता से सबको सैन्य सामानों को दिखाया भी और समझाया भी.

15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर यह प्रदर्शनी लगायी गयी है, जिसमें स्कूली बच्चों को बुलाकर यह दिखाया जा रहा है कि सेना कैसे काम करता है और क्या-क्या हथियार होते है. सेना के प्रति बच्चों में सम्मान बढ़ाने के लिए भी यह कदम उठाया गया है. इसमें रांची समेत तमाम सैनिक अड्डों से हथियार और जवान बुलाये गये है.





