
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला चौक के पास गंगा जनरल स्टोर में 7 जनवरी की रात चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 35 हजार नगद और गहनों की चोरी कर ली थी. इस मामले में जुगसलाई पुलिस नें गर्ल्स स्कूल रोड निवासी सत्यम शर्मा और एमई स्कूल रोड निवासी राहुल रजक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए गहने और दुकान का ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला रॉड भी बरामद किया है. हालांकि दोनों ने चोरी किए गए रुपये खर्च कर दिए.
घटना को अंजाम देने के बाद अगली ट्रेन से चले गए थे खड़गपुर
पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अगली ट्रेन से खड़गपुर चले गए थे जहां उन्होने चोरी किए गए रुपये खर्च कर दिए. हालांकि दोनों चोरी के गहनों को बेच नहीं पाए थे. ज्ञात हो कि 7 जनवरी को गौशाला चौक के पास गंगा जनरल स्टोर का ताला तोड़ 35 हजार रुपये नगद समेत सोने की अंगुठी और कुछ सामानों की भी चोरी कर ली. इस मामले में दुकान के मालिक विरेंद्र के बयान पर जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.






