
जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस का अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान जारी है. सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने जिला मुख्यालय के समीप बेतरतीब तरीके से पार्किंग किए गए गाड़ियों को जब्त किया. साथ ही जुर्माना भी वसूला. आपको बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की कमान संभालने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर बबन सिंह ने पिछले 3 महीने से लगातार शहर को जाम मुक्त और दुर्घटना मुक्त बनाने की कवायद शुरू की है. इसके तहत जहां-तहां बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को जब्त कर जुर्माना वसूलना, बगैर हेलमेट चालकों की धरपकड़. दो पहिया वाहनों पर चालक और पीछे बैठे यात्री को हेलमेट की अनिवार्यता. बगैर सीट बेल्ट कार चलाना वगैरह पर काफी हद तक नकेल कसने का काम किया है. वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर बबन सिंह ने बताया, कि शहर को जाम मुक्त और दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी जद्दोजहद करनी पड़े.




