जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग का इतना खौफ है कि लोग उनको देखकर ही खुद से ही बैलेंस खो दे रहे है. ऐसा ही वाक्या टेल्को थाना क्षेत्र में घटा, जहां एक महिला ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग देखकर गिर गयी, जिससे वह घायल हो गयी. उसका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि टाटा मोटर्स कर्मचारी मोहम्मद फैयाज की पत्नी सिरिन अपने नाबालिग बेटे के साथ घर जा रही थी. टेल्को के डीलर्स हास्टल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
वहां एक बंपर था, जहां गाड़ी स्लो हुआ. वैसे ही वह महिला ने देखा कि आगे चेकिंग हो रहा है. इसके बाद वह गाड़ी से ही खुद गिर गयी. वैसे प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि वह खुद डिसबैलेंस हो गयी, जिस कारण वह गिर गयी. इसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गयी, जिसको टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसीयू ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.



