जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच साकची क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. साकची गुरुद्वारा के पास गुरुद्वारा मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवा के कारण एक पेड़ टूट कर वहां काम कर रहे तीन लोगों के ऊपर गिर गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि मैदान में एक दिन पहले शादी समारोह के लिए पंडाल लगाया गया था। शनिवार को कुछ लोग उसी पंडाल (टेंट) को खोलने का काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी आई और पास का एक पेड़ टूट कर उनके ऊपर गिर गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के तुरत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पेड़ के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें नजदीक स्थित गुरुनानक मेडिसिन सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया. घायलों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते राहत और बचाव कार्य होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई.







