जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों, माखनलाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांकृत्यायन जयंती समारोह का आयोजन हुआ. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद ने किया. मौके पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य रूप से मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. इसके पश्चात हिंदी के दो प्रसिद्ध साहित्यकारों की जयंती के अवसर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए नीता सागर चौधरी ने माखनलाल चतुर्वेदी, जबकि वसंत जमशेदपुरी एवं माधुरी मिश्रा ने राहुल सांस्कृत्यायन का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)
तकार्यक्रम के दूसरे सत्र ‘काव्य कलश’ में शहर के 47 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्यपाठ करने वालों में डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, अनिता निधि, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, डॉ उदय प्रताप हयात, वीणा कुमारी, हरभजन सिंह रहबर, वसंत जमशेदपुरी, शकुंतला शर्मा, निशांत सिंह, शुभम् पाण्डेय, विद्याशंकर, मनीष सिंह वंदन, माधुरी मिश्रा, वीणा कुमारी, राजेश़ चरण, रीना गुप्ता, हरिहर राय चौहान, मंजु कुमारी, सविता सिंह मीरा, शिप्रा सैनी मौर्या, विनय कुमार श्रीवास्तव, वीणा कुमारी नंदिनी, विमल किशोर विमल, मनीष कुमार पाठक, नीलाम्बर चौधरी, बलविन्दर सिंह, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, स्मृति पाण्डेय चौबे, डॉ संजय पाठक ‘स्नेही’, रेणुका अस्थाना, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, क्षमाश्री दुबे, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह, विद्या शंकर विद्यार्थी एवं हरिकिशन चावला प्रमुख रहे. इस अवसर पर साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ अरुण कुमार शर्मा, वीणा भूषण, उषा चावला आदि भी उपस्थित रहे.




