जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मानस सभागार में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हिन्दी शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें ‘हिंदी साहित्य की विशेषताएं’ तथा ‘हिन्दी शिक्षण को रुचिपूर्ण बनाना’ विषय पर सत्र विशेषज्ञ, एबीएम कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा एवं को ऑपरेटिव कॉलेज की हिंदी प्राध्यापक डॉ प्रियंका सिंह ने सरल तरीके से समझाते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दोनों सत्रों में समन्वयक की भूमिका में साहित्य समिति के सुरेश चन्द्र झा एवं डॉ रागिनी भूषण रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका एवं संचालन साहित्य समिति की पूनम महानंद ने की. मंच पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अंगद तिवारी तथा समापन सत्र में मुख्य अतिथि सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ‘चमकता आईना’ के सम्पादक जय प्रकाश राय, डॉ जंग बहादुर पाण्डेय एवं डॉ चन्देश्वर खां उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रति वर्ष दिया जाने वाला ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान’ इस वर्ष शिक्षा निकेतन हाई स्कूल, टेल्को के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य सह हिन्दी शिक्षक एवं शहर के वरिष्ठ साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को प्रदान किया गया. इसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र तथा ग्यारह हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री अशेष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तुलसी भवन कार्यकारिणी ने जो मुझे इस सम्मान के लिए चयन किया है, मैं सह्रदयता से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद उपासना सिन्हा की सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ. संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया. कार्यक्रम के अंत में 42 विभिन्न विद्यालयों से पधारे 75 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुरलीधर केडिया, चन्देश्वर खां, डॉ रागिनी भूषण, डॉ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, प्रसन्न वदन मेहता, वसंत जमशेदपुरी, डॉ अनिता निधि, माधुरी मिश्रा, उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, सुरेश चंद्र झा, राजेंद्र साह राज, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डॉ उदय प्रताप हयात, बलविंदर सिंह, अशोक पाठक स्नेही, डॉ अरुण सज्जन, वीणा कुमारी नंदिनी, डॉ एनके सिंह, हरभजन सिंह रहबर, चन्द्रकान्त सहित दर्जनों साहित्यकारों की उपस्थिति रही.


















