चाकुलिया: शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को केरूकोचा पहुंचकर चौक पर स्थापित शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.श्री षाडंगी ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा जंगल बचाओ अभियान के नायक थे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने जंगल संरक्षण के लिए अपनी जीवन दी है,उनकी बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस पर सभी युवा और समाज के लोग उनकी जीवनी से प्रेरणा लें और जल जंगल और जमीन के संरक्षण करने का संकल्प ले तभी सही मायने में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.







