
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना परिसर से पुलिस कस्टडी से भागे चोरी के आरोपी सिकंदर अंसारी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे बाद ही पकड़ लिया. उसे लोगों ने नाले के पास स्थित झाड़ियों से पकड़ा गया. पुलिस इसे वापस थाना ले गई. इस मामले में थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. पीछा करने के दौरान स्थानीय लोग भी साथ में थे. उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ने में मदद की. इसमें स्थानीय निवासी मो इमरान, मकसूद और फरहान हुसैन शामिल है. पुलिस उसे पुरस्कृत करेगी. बता दे कि चोरी के आरोप में पुलिस ने कदमा शास्त्री नगर निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया था. रविवार की दोपहर को वह शौच का बहाना बनाकर बाहर निकला और रस्सी छुड़ाकर हथकड़ी समेत फरार हो गया था. इसके पकड़ाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है.



