जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को में हुई रंजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापामारी की है. इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता गणेश सिंह की तलाश में पुलिस ने मानगो समेत अन्य इलाकों में छापामारी की है. गणेश सिंह के कुछ करीबियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है. बताया जाता है कि गणेश सिंह के कई सारे लोकेशन का पता चला है, जिसके आधार पर छापामारी की गयी है. बताया जाता है कि पुलिस को यह मालूम चला है कि वह लगातार शहर के बाहर तो है, लेकिन वह कहीं आसपास ही खपा हुआ है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में वह वांटेड है. गणेश सिंह और अन्य व्यक्ति के खिलाफ इस मामले में एफआइआर दायर है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. टेल्को के रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस को तीन लोगों की तलाश है. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही शोले को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बताया जाता है कि शोले ने भी पूछताछ में पुलिस को बताया है कि जेल में हुई मारपीट की घटना के बदला स्वरुप उसने यह हत्याकांड को अंजाम दिया था. लेकिन उनकी बातचीत गणेश सिंह के साथ जरूर होता रहा है.






