जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आठवीं अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह सह त्रैवार्षिक बैठक का आयोजन वाराणसी के होटल सर्वेश्वरी में संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से संगठन का चुनाव संपन्न हुआ. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह और विशिष्ट अतिथि एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य आभासेतु सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में चंबल से पधारीं विशिष्ट अतिथि सीमा परिहार उपस्थित रहीं. सम्मानित अतिथि के रूप में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खिंची और राष्ट्रीय प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह कल्याणवत और रांची से सूर्य कुमार एवं विनय सिंह उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्रीय कार्यकारिणी के संपन्न हुए गठन में निर्वाचन प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने 18 राज्यों की प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से घोषणा की. इसमें अमेरिका से पधारीं आजीवन सदस्य रंभा सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. रंभा सिंह बिहार के कैमूर की बेटी और उत्तर प्रदेश के चंदौली की बहू हैं जो अमेरिका में रहती हैं और वहां भी वे महाराणा एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष और जानी-मानी समाजसेवी हैं. वे पिछले दो कार्यकाल से अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रही हैं. संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एमएस सिंह मानस ने इस कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय महासचिव के पद को यथावत रखने का प्रस्ताव स्वीकृत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
राष्ट्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं अन्य पद :
सतना की प्रो रश्मि सिंह बैस को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी चुना गया है. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रूपाबा जड़ेजा को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेपाल की आभा सिंह अंतरराष्ट्रीय संरक्षक घोषित की गईं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पटना की प्रो प्रीति कश्यप, मुंबई से सुनीता सिंह को चुना गया, जबकि पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजू सिंह और मध्यप्रदेश अध्यक्ष वंदना सिंह को प्रोन्नति देकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. राष्ट्रीय संगठन सचिव में बनारस की वंदना रघुवंशी, पटना की डॉ बी प्रियम, कटिहार की पूनम प्रभात, हरियाणा की बबिता तंवर और मध्यप्रदेश की डॉ आराधना चौहान को चुना गया है. झारखंड की सरोज सिंह कोषाध्यक्ष और एडवोकेट दीपा सिंह कानूनी सलाहकार होंगी. राजस्थान की कमलेश सिंह सिसोदिया, डॉ हिना सिंह, सीमा परिहार और बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह राष्ट्रीय संरक्षक चुनी गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन में दो सौ से ज्यादा विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. आयोजन के दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्टता हासिल करने वाली 11बेटियों सहित दो सौ से ज्यादा वीरांगनाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलंकृत किया गया.इनमें मिस यूनिवर्स टीन एज और सतना, मध्यप्रदेश से पधारी बेटी मीनाक्षी सिंह को रानी पद्मावती सौंदर्य सम्मान 2025 से नवाजा गया. कोलकाता की विख्यात पार्श्वगायिका और अभिनेत्री प्रतिभा सिंह को सरस्वती स्वर सम्मान से नवाजा गया. 11 बेटियों को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में वीरांगना प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया. आयोजन में देश विदेश से उपस्थित कई प्रतिष्ठित महिलाओं को उनकी विशिष्टता के आधार पर रानी दुर्गावती शौर्य सम्मान, रानी पद्मिनी शौर्य सम्मान, रानी लक्ष्मीबाई शौर्य सम्मान, नारी रत्न सम्मान और नारी शक्ति सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया. अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एम एस सिंह मानस , स्वागत भाषण नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंभा सिंह, संचालन नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री प्रो रश्मि सिंह बैस ने किया.














