जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब शाह फैसल की पत्नी गोलमुरी स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जेवर निकालने प्रथम तल्ला स्थित कमरे में गयी. उन्होंने जब अलमारी खोली तो जेवरों का बैग गायब था. शाह फैसल ने बताया कि अलमारी का लॉकर बंद था, लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी. आशंका है कि चाबी से लॉकर खोलकर जेवर चोरी किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

परिवार की ओर से तुरंत मानगो थाना को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फैसल ने बताया कि घर पर कोई जबरन घुसने के निशान नहीं हैं, जिससे अंदेशा है कि चोरी किसी परिचित द्वारा की गयी हो सकती है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.



