जमशेदपुर : केंद्र सरकार के नये वक्फ कानून के विरोध में आगामी 1 मई को मानगो गांधी मैदान में विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर आयोजित होनेवाली उक्त सभा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, सांसद इमरान मसूद आदि सहित अनेक प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि केंद्र सरकार के नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देश भर में आंदोलन की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में 1 मई को जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में विरोध सभा आयोजित होगी. (नीचे भी पढ़ें)
तहफ्फुज ए कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ रियाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि इस सभा में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, महासचिव मौलाना फजलुर रहीम मुजद्दिदी, प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल, उपाध्यक्ष मौलाना ओबैदुल्ला खान आजमी, सांसद डॉ मोहम्मद जावेद और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी भी शामिल होंगे. सभा का आयोजन शाम 5:00 बजे से होगा. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ रियाज शरीफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने नया वक्फ कानून बिना समुदाय की सहमति के जल्दबाजी में पारित किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून में 44 संशोधन किए गए हैं, जिससे वक्फ की जमीन को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है. उन्होंने विशेष तौर पर ‘वक्फ बाय यूजर’ के प्रावधान को खारिज करते हुए कहा कि इससे कई ऐतिहासिक मस्जिदें और मदरसे प्रभावित होंगे जिनके पास आज कोई दस्तावेज नहीं हैं.



