जमशेदपुर : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की आ रही दिल दहला देने वाली तस्वीरें अत्यंत पीड़ादायक, अमानवीय और निंदनीय हैं. मासूम पर्यटकों का नाम पूछकर सिर्फ इसलिए गोली मार देना कि वे हिन्दू हैं, यह सिर्फ आतंकवाद नहीं, यह इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा सुनियोजित सांप्रदायिक नरसंहार है. इस जघन्य अपराध में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति गहरी संवेदना है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे. भारत ऐसे जघन्य कृत्यों को कभी नहीं भूलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसी जघन्य कृत्य के विरोध में “कोशिश एक मुस्कान लाने की” एवं “राष्ट्र चेतना” के बैनर तले आज शाम गोलमुरी शहीद स्मारक से मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग आंतकवाद खत्म करो, हम हिन्दू ही क्यों जैसे स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर गोलमुरी गोलचक्कर में पाकिस्तान एवम आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शित किया गया. इस आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, कुंदन सिंह, अजय सिन्हा, जितेन्द्र सिंह, संजय कर्मकार, बलबीर मंडल, रवि सिंह, कंचन डे, त्रिदेव सिंह, सुखदेव गुरुंग, करमजीत सिंह कम्मे, मातृशक्ति के रूप में निर्मला सिंह, मनोरमा सिंह, निशा सिंह, कविता सिंह एवं कई सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा आम लोग भी शामिल हुए.














