
जमशेदपुर : मैक्सजेन टच प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर फ्रेंचाइजी की पहली वर्षगांठ काफी धूमधाम के साथ जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में मनाई गई. इसमें मुख्य अतिथि बॉलीवुड सिने स्टार चंकी पांडे थे और विशिष्ट अतिथि मैक्सजेन टच प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी भूषण सिंह थे. (नीचे देखे पूरी खबर)
फ्रेंचाइजी के मैनेजर सूर्यनारायण पात्रा और सीनियर लीडर महेश्वर बेसरा के नेतृत्व में करीब 500 से 600 तक की संख्या में देश के कोने-कोने से कंपनी के सदस्य इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे. (नीचे देखे पूरी खबर)

कंपनी में अच्छा बिजनेस करने वालों को अलग-अलग कुल 40 ट्रॉफी चंकी पांडे के हाथों प्रदान किया गया. कोलकाता से आये डांस ग्रुप और इंडियाज गॉट टैलेंट से अनलिमिटेड डांस क्रु के कलाकारो ने शानदार प्रस्तुति दी. (नीचे देखे पूरी खबर)
कंपनी के उज्जवल भविष्य और बढ़ते स्वरूप की कामना सीएमडी भूषण सिंह और मुख्य अतिथि चंकी पांडे ने भी की. कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर के जाने-माने राष्ट्रीय उद्घोषक उदय चंद्रवंशी ने किया एवं उनका साथ मुंबई से आयी फीमेल एंकर आरसी बार्बी ने दिया.







