जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के युवाओं की सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी ने होली की खुशियां जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में रहने वाले सैकड़ों स्लम बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया. टीम ने बस्ती के सैकड़ों बच्चों के बीच रंग,अबीर,पिचकारी व मिठाईया बांट रंगों के त्योहार को खुशियों के रंग में समेटने का काम किया. (नीचे भी पढ़े)
जिसे देख बस्ती वासियों के बीच खुशियों का माहौल था. कार्यक्रम में देखते ही देखते बच्चो के साथ साथ बस्ती के बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल होकर जमकर होली मनाई. इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के राजकुमारी, रानी सिंह, हरि सिंह राजपूत, चंदन, संदीप, अजितेश, मोहित, सूरज, महेश, बबलू, आशीष, विवेक, अभिषेक, राहुल, श्रवण, शुभम, प्रवीण, मोलू व अन्य शामिल थे.







