
जमशेदपुर : भाजपा नेता बिनोद सिंह द्वारा मौनी अमावस्या के मौके पर आयोजित महाप्रसाद के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी. जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा के इस बार के टिकट के दावेदारी में बिनोद सिंह का भी नाम देवेंद्र सिंह के साथ शामिल थे. हालांकि, देवेंद्र सिंह ने बाजी मार ली क्योंकि वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी थे. बिनोद सिंह के आमंत्रण पर पूर्व मंत्री सरयू राय, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत समाज के तमाम वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया. महाप्रसाद में हर तरफ लोगों का हुजूम जुटा हुआ था. इस दौरान लोगों ने बिनोद सिंह को आर्शीवाद और प्यार भी दिया. उनके इस महाप्रसाद में शिक्षा, राजनीति से लेकर समाज के हर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया.







