
जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू बारीडीह स्थित सेक्टर-3 ट्यूब कॉलोनी में साईं भक्त कमेटी की तरफ से शुक्रवार को साईं महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर-3 के ही कवि-गीतकार गुरुचरण महतो ने बताया कि उक्त महोत्सव की शुरुआत कक्कड़ आरती से हुई. इसके बाद अभिषेक और सत्यनारायण पूजा के बाद दरिद्र नारायण भोज कराया गया. इसके बाद साईं बाबा का विशाल पालकी यात्रा टिनप्लेट काली मंदिर तक निकाला गया. शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. उक्त महोत्सव में सभी सेक्टर-3 वासी के साथ-साथ आस-पड़ोस के तमाम लोग और अतिथि-रिश्तेदार शामिल हुए. गुरुचरण महतो ने आगे बताया कि साई महोत्सव से एक दिन पहले सेक्टर 3 रक्तदान शिविर भी लगाया गया था, जिसमें कुल 102 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ. यह लगातार 11वां साल है जब इस तरह का सांई महोत्सव आयोजित किया गया.








