जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जमशेदपुर वीमेंस क्लब द्वारा स्काईवे करियर हब के सहयोग से शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. स्वर्गीय अशोक भालोटिया की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ‘अक्षर इंटरनेशनल स्कूल’ की चेयरपर्सन श्वेता सोनी थीं. संस्थापक अध्यक्ष रीना अनिल वेदागिरी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

उद्योग के लिए जया डोकानी, चिकित्सा हेतु रीता भटनागर, महिला सशक्तिकरण के लिए श्वेता कौरा, शिक्षा हेतु इशिता डे और समावेशी शिक्षा के लिए सुखदीप कौर व अवतार सिंह को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण केरुआ डोंगरी ग्राम कौशल विकास परियोजना रही, जहां आदिवासी महिलाओं ने अपने हस्तशिल्प प्रदर्शित किए. इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता हेतु पाँच सिलाई मशीनें भी प्रदान की गईं। मौके पर सचिव पूजा भालोटिया, कोषाध्यक्ष मधु सिंह सहित शहर के कई गणमान्य उद्यमी और शिक्षाविद उपस्थित रहे.



