जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो चौक के समीप उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिलाएं मिलकर एक दूसरी महिला की बीच सड़क पर जमकर पिटाई करने लगी. दोनों महिलाएं तीसरी महिला के सर के बाल को पकड़कर उसकी पिटाई कर रही थी. आस- पास मौजूद लोगों व राहगीरों के लिए यह कौतुहल का विषय बना हुआ था. लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर माजरा क्या है. कुछ देर पिटाई के बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद झगडे को शांत कराया. उधर पिट रही महिला मौका पाकर ऑटो में बैठकर भाग निकली. हालांकि इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था. बताया जाता है कि जिन दोनों महिलाओं ने तीसरी महिला की पिटाई की वे मां और बेटी है. और वे मानगो के ही देशबंधु लाइन की निवासी है. उनका पुत्र तीसरी महिला के प्रेम जल मे फंसा हुआ है, जिसकी उन्होंने पिटाई की. उसका नाम गीता उरांव है जो आसनबनी की रहनेवाली है. युवक मात्र 19 वर्ष का है, जबकि गीता दो बच्चों की मां है. युवक की मां के अनुसार उनका बेटा मजदूरी करता है और गीता के कारण कई- कई दिनों तक घर नहीं आता. मंगलवार शाम को ज़ब वे दोनों मानगो चौक से गुजर रहे थे तभी उन्होंने गीता को अपने बेटे के साथ होटल मे चाय पीते देखा था. जैसे ही अपनी मां और बहन को देखा युवक मौके से फरार हो गया. और अपने मा और बहन को देखकर बेटा फरार हो गया, जबकि महिला मां- बेटी के हत्थे चढ़ गयी, फिर जो हुआ उसे आप भी देखें…..







