जमशेदपुर : महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी की ओर से रविवार को केएफ2 क्लब हाउस में एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में अतिथि एवं वक्ता के रूप में झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, राष्ट्रीय सचिव रघुनाथ पांडेय, महिला इंटक की राष्ट्रीय चेयरमैन देविका सिंह, महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूरजहां वारसी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, झारखंड इंटक के सचिव शैलेश पांडेय, केकेसी के जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय, वरिष्ठ वकील रंजना पांडेय आदि लोग उपस्थित थे. कार्यशाला सुबह 10 बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चली. कार्यशाला में 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

राकेश्वर पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं में जागरूकता आएगी और उन्होंने संगठन बनाने पर भी जोर दिया. रघुनाथ पांडेय ने ऐसी कार्यशाला आयोजित करने के लिए महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी को धन्यवाद का पात्र बताया. महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जब तक एकजुट नहीं होंगी, किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकल पाएगा. रवि प्रसाद ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन से समाज और खासकर आधी आबादी के प्रति जागरूकता आएगी और यूनियन में इनकी भागीदारी अपने आप सुनिश्चि होगी. (नीचे भी पढ़ें)

शाहनवाज आलम ने अपने वक्तव्य मे महिलाओं को स्वयं सहायता ग्रुप बनकर काम करने एवं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया. शैलेश पांडेय ने इंटक के इतिहास के विषय में गहरी जानकारी देते हुए यूनियन गठन के गुर बताये. वकील रंजना पांडेय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होनेवाली छेड़छाड़ होने पर कानूनी प्रावधान भी विस्तार से बताये. नूरजहां वारसी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि महिलाओं को एक होकर महिला इंटक को मजबूत करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से सुनीता मुखी, नवनीता, पूजा, मंजू देवी, किरण दुबे, सीमा जायसवाल सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.














