
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को गोलमुरी आनंद नगर निवासी विणा सिंह के साथ मारपीट मामले में अभियुक्त द्वारा केस उठाने के लिए लगातार धमकी दी जा रही है. इसी मामले को लेकर बुधवार को क्षत्रिय महासभा व राजपूत समाज एसएसपी कार्यलय पहुचा. क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने मिलकर एसएसपी एम तमिल वणन से इसकी शिकायत की. समाज की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिह ने बताया कि विणा सिंह के साथ स्थानीय निवासी अक्षय कुमार और कविता देवी ने रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की थी. साथ ही विणा सिंह से गहने की छिनतई कर ली थी.
अक्षय और कविता के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी पर अब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई है. इधर अक्षय द्वारा लगातार केस उठाने की धमकी दी जा रही है. एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित थाने को कार्रवाई करने का आदेश दिया. मौके पर सरोज सिंह, लक्ष्मी सिंह, श्वेता सिंह, सरिता सिंह, ललिता सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.







