जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला बेंगलुरु के एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग में काम के दौरान एक हादसे में मौत हो गयी. बताया जाता है कि वे एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में कार्यरत थे. कार्य के दौरान पार्किंग स्थल में गाड़ी से चोट लगी और गंभीर रूपये से घायल हो गए. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

कर्नाटक पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु जाकर पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास सिंह स्वर्गीय रोहित के आवास पर जाकर उनके पिताजी से मिल कर शोक प्रकट किया. पिताजी पेशे से टेंपू चालक है.रोहित दो भाई हैं जिसमें रोहित बड़ा है. उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है.



