
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कशीदा द्वारा सालाना स्कूल फीस ,किताब, कॉपी, स्कूल यूनिफार्म,का स्कूल द्वारा अधिक मूल्य पर अभिभावकों को दिए जाने संबंधित शिकायत को लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की.बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को 2019 के तुलना में 2020 में स्कूल फीस बढ़ोतरी को सरकारी आदेश की अवहेलना मानते हुए कड़ी चेतावनी दी है. इस दौरान नोट कॉपी के मूल्य में काफी भिन्नता पाई गई , जिसके लिए विस्तृत जांच को प्रस्ताव में लिया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है. बैठक के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केशव प्रसाद, स्कूल प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.




