जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक प्रेमी जोड़े ने पांच साल के प्रेम संबंध के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के चिड़का मंदिर में शादी कर ली. वहीं शादी रचाने के बाद लड़की के परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे है. उनका कहना है कि वे इस संबंध को तोड़ दे अन्यथा जिस लड़के के साथ उसने भागकर शादी रचाई है उसे भी वे जान से मार देंगे. इसी के डर से वे दोनों भागे फिर रहे है. शुक्रवार को प्रेमी जोड़ी ने सोनारी थाना और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है. इस संबंध में शुभम चंद्रमा ने बताया कि गुरुवार को वे दोनों भागकर पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में शादी की. युवक और युवती सोनारी पंचवटी नगर के रहने वाले है. शुभम ने बताया कि उन दोनों का 5 साल से प्रेम संबंध है. वे दोनों अपने परिवार से इस रिश्ते के बारे में समझाते है परंतु उनकी प्रेमिका के घर वाले इसका विरोध कर रहे है. वहीं प्रेमिका ज्योति को उसके घर पर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. वहीं शुभम के घर वाले भी पहले नहीं माने उसके बाद वे उसकी खुशी के लिए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. शुभम ने बताया कि पिछले महीने 28 मार्च को लड़की के पिता शुभम के पिता से मिले और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल दोनों ने साकची थाना और एसएसपी कार्यालय में जान की रक्षा की गुहार लगायी है.



