
चाकुलिया : कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एक दिन की जनता कर्फ्यू घाटशिला अनुमंडल में असरदार रहा. हर वर्ग के लोगों ने सरकार की इस फैसले को भरपूर समर्थन दिया. यात्री वाहन भी नही चलें, ग्रामीण बाजार नही आये लोग घरों में रहकर जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया. घाटशिला, धालभूमगढ़ और चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा.

बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला और मुसाबनी के बाजार की सभी दूकानें पूर्ण रूप से बंद रहा. वही चाकुलिया के बाजार की सभी दूकान और मिल कारखाने बंद रही.कोरोना वायरस के मद्देनजर अनुमंडल के ग्रामीणों ने स्वंतह बाजार बंद कर सरकार की एक दिन की जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया.

चाकुलिया में मुर्गा और एक मछली की दुकान खुली
चाकुलिया : कोरोना वायरस के मद्देनजर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एक दिन की जनता कर्फ्यू के घोषणा के बावजूद भी चाकुलिया के नया बजार रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे भूमी पर बनी मुर्गे और मछली की दुकान खुली रही. हालांकि उक्त दूकानों पर एक भी ग्राहक या ग्रामीण नही थे.

हलांकि प्रखंड प्रशासन द्वारा एलाउंसमेंट करवाया गया था कि रविवार को जनता कर्फ्यू को सभी समर्थन कर अपनी दूकानों को बंद रखने का आग्रह भी किया था.प्रशासन द्वारा मांस खाने से परहेज करने की बात कही गयी है परंतु चाकुलिया में मुर्गा और मछली की दुकानें खुली है. प्रशासन से बेखौप होकर यह दूकानदार अपनी व्यापार कर रहे हैं.







