रांची : झारखण्ड में इस वक्त 22,575 अभियुक्त वांटेड हैं और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. झारखण्ड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में इन 22575 लोगों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए हैं. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद जिले में सबसे अधिक 5389 वांटेड अभियुक्त दर्ज हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद रांची में 2923 अपराधी, पलामू में 1884 अपराधी, गुमला में 1521 और जमशेदपुर में 1496 अपराधी शामिल है. वहीं, रेल धनबाद में सबसे कम केवल 11 वांटेड अभियुक्त हैं. इसके बाद रेल जमशेदपुर में 52 अपराधी, गिरिडीह में 95 अपराधी, रामगढ़ में 165 अपराधी और कोडरमा 181 अपराधी ऐसे जिले हैं, जहां वांटेड अभियुक्तों की संख्या सबसे कम है. इन सारे वांटेड क्रिमिनल की तलाश की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है. डीजीपी ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को कहा है कि वे लोग तत्काल ऐसे वांटेड लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.














