चाईबासा : झारखंड के एंटी करप्सन ब्यूरो (एसीबी) के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित एसीबी कोर्ट ने झारखंड राज्य सहकारिता बैंक के सरायकेला शाखा से हुए 4 करोड़ 44 लाख रुपये के अवैध निकासी और घोटाले के मामले में आरोपी टेकेदार संजय कुमार डालमिया उर्फ पिंटू डालमिया, बैंक के उस वक्त शाखा प्रबंधक रहे सुनील सतपति, सहायक पद पर कार्यरत मदन लाल प्रजापति, तत्कालीन एजीएम मुक्यालय संदीप सेनगुप्ता को दोषी करार दिया है. इस मामले में सजा बाद में सुनायी जायेगी. इस मामले में एसीबी की ओर से जांच की गयी थी, जिसके जांच पदाधिकारी डीएसपी अनिमेश गुप्ता थे. डीएसपी अनिमेश गुप्ता वर्तमान में जमशेदपुर सीसीआर के डीएसपी के पद पर पदस्थापित है. सीआइडी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत हीरापुर थाना क्षेत्र के रंगपुरा के नर्सिंगबांध, मलिकपाड़ा नियर बालाजी धाम से गिरफ्तार किया था. सरायकेला थाना कांड संख्या- 118/2019 प्राथमिकी अभियुक्त संजय कुमार डालमिया को तत्कालीन सीआइडी डीएसपी अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया था. संजय के कई साल से फरार चल रहे थे. बताते चलें कि संजय कुमार डालमिया सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं. उनसे पहले गिरफ्तार होने वालों में बैंक मैनेजर सुनील कुमार सत्पथी, कर्मचारी मंशा राम महतो और मदन लाल प्रजापति शामिल हैं.














