
रांची : चतरा में एसिड एटैक में घायल बच्ची के परिजनों एक लाख रुपये की सहायता राशि झारखंड सरकार की ओर से दी गयी है. चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा. मालूम है कि मुख्यमंत्री केआदेश के उपरांत बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ?एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
क्या है घटना
झारखंड के चतरा के हंटकगंज के धेबू गांव में 4 अगस्त को संदीप भारती नामक युवक ने काजल नामक युवती और उसकी मां पर तेजाब फेंका था. जब उन पर तेजाब फेंका गया उस वक्त वे दोनों घर में सो रही थी. आरोपी घर में घुसा और सीधे एसिड की बोतल निकालकर दोनों के ऊपर फेंक दी. काजल पास के गांव बेला में ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी. तब संदीप भारती नामक युवक उसे परेशान करता था. वह काजल पर शादी करने का दबाव बनातता था. हांलाकि काजल ने उसे मना कर दिया था. मना करने पर संदीप उसे मारने की धमकी दिया करता था. एसिड अटैक के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को रिम्स में इलाजरत काजल से मिलने और उसके स्वास्थय की जानकरी लेने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स पहुंचे थे. बन्ना गुप्ता ने रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक मेडिकल बोर्ड गठित की थी. समिति में सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और आंख के विभागाध्यक्ष के अलावा इलाज कर रहे चिकित्सक भी शामिल थे. पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए समिति ने एम्स रेफर करने का निर्णय लिया, जिसके बाद बुधवार की सुबह विशेष एयर एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया. आपको बता दें कि गत 5 अगस्त 2022 को ही यह दर्दनाक घटना हुई थी जिसके बाद से ही पीड़िता का इलाज रिम्स हो हो रहा था. अंकिता कांड के बाद सरकार ने यह कदम उठाया. मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली के एम्स भेजने का निर्णय लिया है.







