गालूडीह : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने बुधवार को दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया. कृषि विज्ञान केंद्र में कुलपति का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया. कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ आरती बीना एक्का के साथ बैठक कर किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही कृषि वैज्ञानिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. किसानों से बात करते हुए कहा कि किसानों को अपने क्षेत्र के हिसाब से विकसित किस्मों का चयन करना चाहिए ताकि सही उपज मिल पाए. किसान समय के साथ खेती के तरीके को बदलें और मौसम के अनुसार खेती करें. वहीं कार्यक्रम के अंत में कुलपति के हाथों किसानों को सूरजमुखी के बीज वितरण किया गया. मौके पर नजरुल सलाम, गोन्द्रा मार्डी, डॉ देबाशीष महतो, शंभु कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



