
रांची/जमशेदपुर : लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लोगो के लिए बड़ी राहत शुरू होने जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची हवाई अड्डा से एयर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. इसके साथ ही गंतव्य स्थानों के लिए एयर टिकट की बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. इसके तहत हवाई यात्रा लोग कर सकेंगे. इसके लिए रांची एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर भी खोला गया है जबकि ऑनलाइन टिकटों की भी बुकिंग हो रही है. इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. टिकट लेकर लोगों को हवाई यात्रा करने के पहले पूरा चेकिंग कराना होगा और सैनिटाइजेशन के बाद ही इंट्री दी जायेगी. लगेज में भी कमी रहेगी और डेढ़ घंटे पहले लोगों को हवाई अड्डा जाना होगा. 25 मई से रांची से दिल्ली और रांची से बेंगलुरु की हवाई सेवा शुरू होने वाली है.

टाटानगर रेलवे स्टेशन में खुला टिकट काउंटर
दूसरी ओर, रेलवे ने टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर टिकट काउंटर को खोल दिया गया है. इसके तहत लोगों को सचेत भी किया गया है. टिकट लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी थी. रेलवे काउंटर पर लोगों का जमावड़ा लग गया था. इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा था. हालांकि, यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आयी.
टिकट बुक कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान :
- जिन स्टेशन पर रेड मार्क है, वहां पर ट्रेनें नहीं रुकेंगे
- सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम-नंबर दिया गया है??
- रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर्स अभी भी बंद रहेंगे.
- प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं जारी किया जाएगा.
- यात्रियों को ट्रेन के समय से 2 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा.
- सभी पैसेंजर्स के लिए अनिवार्य होगा कि वो मास्क लगाएं
- यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी
- प्रस्थान से पहले स्क्रीनिंग से गुजरना होगा.
- सभी पैसेंजर्स को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.
- जिन पैसेंजर्स में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे, उन्हें ट्रेन पर बैठने की इजाजत होगी.
- ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कंबल, चादर और तौलिया आदि नहीं दिया जाएगा।
- ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे, तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा और डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.
- फिलहाल किसी भी कैटेगरी के यात्री को किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी. इन ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा. यानी सारे कोच एसी होंगे.
- सिर्फ वैध आरक्षित टिकटधारकों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी
- सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे.






