रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने सोशल मीडिया पर कुछ नामों की लिस्ट जारी की हैं. बाबूलाल ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. हांल ही में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया है. लिस्ट में छवि रंजन के साथ सोरेन परिवार समेत दस लोगों के नाम बाबूलाल ने जारी किए है. बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा द झारखंड स्टोरी और उन्होंने लिखा है कि ये कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है, इंतजार कीजिए बाकी किरदारों के नाम आने बाकी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही बाबूलाल ने कहा कि ईडी से बचने के लिए लोग ज्योतिषों के चक्कर लगा रहे हैं, पर इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. भ्रष्टाचारियों पर साढ़े सती नहीं बल्कि झारखंड की गरीब जनता की आह से वक्र दृष्टि लगी है, जिसका कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं है. पैसों का हिसाब देकर और जनता के पैसे लौटकर ही भ्रष्टाचारी अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं. लिस्ट में छवि रंजन, सोरेन परिवार, वीरेंद्र राम, पावर ब्रोकर, दाहू यादव, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, विशाल चौधरी, पूजा सिंघल व पंकज मिश्रा के नाम शामिल हैं.



