
रांची : झारखंड भाजपा प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप पडे हुए है. राज्य में अपराध का ग्राफ बढ गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है, सभी मोर्चे पर सरकार विफल है. इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा आम लोगों के बीच जाएगी. और राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी. तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे. गुरुवार को भाजपा विधायक दल की होने वाली बैठक में भी भाग लेंगे. इस दौरान सांगठनिक कामकाज को लेकर चर्चा के साथ साथ फीडबैक भी लेंगे.वहीं राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई जायेगी. झारखंड के सभी बीजेपी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की तैयारी करेंगे.




